सुरेखा सीकरी के निधन से गम में डूबी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री, उर्वशी रौतेला, मनोज बाजपेयी और अनिरुद्ध दवे ने जताया दुख

7/16/2021 1:54:09 PM

मुंबई. शो बालिका वधू की 'दादी सा' सुरेखा सीकरी का आज कार्डिएक अरेस्ट का आज निधन हो गया है। सुरेखा ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। सुरेखा ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया था। सुरेखा पिछले कुछ समय से ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रही थी। सुरेखा के निधन पर बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने दुख जताया है। 

पूजा भट्ट 


पूजा भट्ट ने ट्वीट कर सुरेखा के निधन पर दुख जताया है। पूजा ने लिखा- सुरेखा जी कुदरत की ताकत थीं इसलिए उनके लिए रेस्ट इन पीस की जगह रेज इन पीस लिखना चाहिए जैसे कि आपने यहां धरती पर किया। 


मनोज बाजपेयी


एक्टर मनोज बाजपेयी ने दुख जताते हुए लिखा- बहुत बुरी खबर है. सुरेखा जी हम सभी को छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने थिएटर और सिनेमा में बहुत शानदार काम किया है। उनको स्टेज पर परफॉर्म देखना बहुत अच्छा लगता था। उनके कुछ एक्ट को कभी नहीं भूल सकते।


रणदीप हुड्डा


एक्टर रणदीप हुड्डा ने सुरेखा की जवानी और बधाई हो के किरदार की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक्टर ने लिखा- रेस्ट इन पीस सुरेखा जी।


अनिरुद्ध दवे


एक्टर अनिरुद्ध दवे ने सुरखा की तस्वीर शेयर कर लिखा- हर रोल, हर किरदार, हर सीन जिसमें भी आपने परफॉर्म किया वो मास्टरपीस था। आपको शत शत नमन।


आकांक्ष पुरी 


एक्ट्रेस आकांक्ष पुरी ने भी सुरेखा की तस्वीर शेयर कर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने लिखा- सुरेखा जी आज सुबह हम सबको छोड़कर चली गई हैं। हमने एक बेहतरीन एक्टर को खो दिया है। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। 


उर्वशी रौतेला


एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी सुरेखा की जवानी की तस्वीर शेयर कर दुख प्रकट किया है।


दिव्या दत्ता


एक्ट्रेस ने सुरेखा के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा- मैं आपको हमेशा याद करूंगी। आपकी प्रतिभा शानदार थी।

Content Writer

Parminder Kaur