काजोल के परिवार का हर सदस्य है सुपरस्टार, नाम जान लगेगा झटका

9/19/2018 12:13:10 PM

मुंबईः बाॅलीवुड में कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिनके सदस्य फिल्मी दुनिया कई पीड़ियों से जुड़े हुए हैं। एेसी ही एक्ट्रेस काजोल भी है। जिनके हर परिवार का सदस्य बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है।

 

 

काजोल की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। उन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। अपने फिल्मी सफर में 6 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

 

 

काजोल के पति अजय देवगन आज भी भारत के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं और एक बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। 


 

तनुजा समर्थ


बाॅलीवुड एक्ट्रेस तनुजा समर्थ अपने समय की सुपरहिट अभिनेत्री रहीं हैं। वह ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1950 में फिल्म 'हमारी बेटी' से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने 200 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं और कई अवार्ड जीत चुकी हैं।


 

वीरू देवगन

बाॅलीवुड एक्टर वीरू देवगन अजय देवगन के पिता हैं। वह बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन कोरियोग्राफर रहे हैं। इतना ही नहीं वह एक सफल फिल्म निर्देशक, निर्माता और एक्टर भी थे। 90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर वीरू ही हुआ करते थे। उनका एक्शन देखकर ही अजय के अंदर भी स्टंट करने का जूनून जागा था।


 

शोमू मुखर्जी


बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल के पिता शोमू मुखर्जी ने बाॅलीवुड में कोई खास मुकाम हासिल नहीं किया। लेकिन वह बंगाली फिल्म सिनेमा की एक जानी मानी हस्ती रहे हैं। शोमू एक प्रसिद्ध लेखक, निर्देशक व निर्माता थे।

 

 

रानी मुखर्जी


बाॅलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी दोनों कजिन बहने हैं। दोनों ने ही बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन एक- दूसरे से आगे निकलने की वजह से दोनों की आपस में कभी नहीं बनी। आज रानी की शादी बॉलीवुड के बड़े निर्माता 'आदित्य चोपड़ा' से हो गयी है। ऐसे में एक और बड़ी हस्ती अब इस परिवार से जुड़ गयी है।


 

तनीषा मुखर्जी


बाॅलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी काजोल की सगी बहन है।तनीषा फिल्म 'टैंगो चार्ली' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं सलमान खान के रियालिटी शो 'बिग बॉस' में एक कंटेस्टेंट के रूप नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में तनीषा आज अपने हॉट अदाओं और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

मनीष बहल 

बाॅलीवुड एक्टर मनीष बहल काजोल के  मौसेरे भाई हैं।  मोहनीश की माँ 'नूतन सम्राट' और काजोल की माँ 'तनूजा सम्राट' दोनों सगी बहनें हैं। मोहनीश की कुछ लोकप्रिय फिल्में "हम साथ साथ हैं, मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन" जैसी हैं। 

Neha