किसी ने 60 साल तो किसी ने 49 साल की उम्र में रचाई शादी, देखे बी टाउन की हटकर जोडियां

12/8/2017 4:00:39 PM

मुंबई: बॉलीवुड की आजकल कई ऐसी अभिनेत्रियां जो शादी को लेकर बिलकुल भी चिंतित नहीं है। कुछ ने तो बढ़ी उम्र में शादी रचा ली है तो कई ऐसी हैं जो ऐसी कवारी अपने करियर पर फोकस कर रही है।आइए देखिए ऐसी अभिनेत्रियां जिन्होंने आराम से उम्र होने पर की शादी।

 

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला की शादी ने पुरे देश को चौंका दिया था। उन्होंने 42 की उम्र में खुद से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से विवाह किया। इस शादी में बॉलीवुड दुनिया से सिर्फ मनीष मल्होत्रा को न्योता भेजा गया था।

प्रीति ज़िंटा
नेस वाडिया से ब्रेक उप के बाद सभी को प्रीति की शादी का इंतज़ार था। आखिरकार 41 की उम्र में इन्होने अपने अमरीकी बॉयफ्रेंड जीनी गुडएनफ से शादी की।

विद्या बालन

अपनी हटकर सोच एवं अंदाज़ के लिए जानी जाती है विद्या। इन्होने 35 वर्ष की उम्र में UTV के हेड सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की।


सुहासिनी मुले
वो कहते है न दिल तो बच्चा है जी, बस ऐसा ही कुछ हुआ टीवी एवं फिल्म एक्ट्रेस सुहासिनी मुले के साथ। इन्होने 60 साल की उम्र में मुंबई के एक डॉक्टर से विवाह रचाया।

माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल ने लाखों दिलों को तोड़ दिया जब उन्होंने 32 साल की उम्र में अमेरिका स्थित डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की।

ऐश्वर्या राय
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय को डेट करने के बाद ऐश्वर्या ने 34 साल की उम्र में जूनियर बच्चन अभिषेक से शादी की। बता दे की अभिषेक उनसे 2 साल छोटे हैं।

नीना गुप्ता
इनकी और विवियन रिचर्ड की प्रेम कहानी कौन नहीं जानता। नीना ने विवियन से शादी ना होने पर सिंगल मदर की भूमिका निभाते हुए बेटी मसाबा को पाला। फिर 49 साल की उम्र में इन्होने विवेक महरा से विवाह किया।

शिल्पा शेट्टी
34 साल की उम्र में आकर शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। आज 42 साल की हो चुकी शिल्पा दिखने में सुन्दर एवं फिट है।

रानी मुख़र्जी
कहा जाता है की रानी के चलते ही आदित्य चोपड़ा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था।विवाह के वक़्त रानी 35 की और आदित्य 43 के थे।