करीना से कैटरीना तक बॉलीवुड एक्ट्रैसेस के साथ पब्लिकली हुई छेड़छाड़, तस्वीरें कर देंगी शर्मसार

1/12/2018 5:04:00 PM

मुंबई: सैक्शुअल हैरेसमेंट से निपटने के लिए जेनिफर एनिस्टन और शोंडा रिमेस ने एक कैंपेन शुरू किया है। 'टाइम्स अप' नाम के इस कैंपेन में ऐसी महिलाओं की मदद के लिए 13 मिलियन डॉलर की सहायता राशि भी रखी गई है, जिन्हें वर्क प्लेस पर हुए हैरेसमेंट के कारण जॉब छोड़नी पड़ी। ये महिलाएं इस कैंपेन की मदद से खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ तो पब्लिकली छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं। 


2013 में एक इवेंट के दौरान करीना कपूर को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था। दरअसल, इवेंट खत्म होने के बाद करीना बाहर आ रही थीं। तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान करीना घबरा गईं। बाद में बाउंसर्स ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

एक्ट्रैस तापसी पन्नू ने खुलासा किया था कि दिल्ली में उन्हें अक्सर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता था। तापसी के मुताबिक कॉलेज के दिनों में कई बार बस में लोग उन्हें गलत तरीके से छूते और छेड़छाड़ करते थे।

फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के लिए सोनम जब एक थिएटर में पहुंचीं तो उन्हें कुछ क्रैजी फैन्स की छेड़खानी का शिकार होना पड़ा। 

बात 2005 की है। कैटरीना कैफ साउथ कोलकाता की एक दुर्गा पूजा कमिटी के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। इवेंट पूरा होने के बाद भीड़ के कुछ लोग उनकी पर्सनल सिक्युरिटी को हटाते हुए करीब पहुंच गए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे।


2010 में एक इवेंट के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों के ग्रुप ने सोनाक्षी पर न सिर्फ भद्दे कमेंट पास किए, बल्कि उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश भी की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। 


अप्रैल 2014 में अमीषा एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में गोरखपुर (उप्र) गई थीं।  शोरूम के बाहर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जब वे भीड़ से होते हुए शोरूम के अंदर जाने लगीं तो एक युवक ने उन्हें जबरदस्ती छुआ। इसके बाद गुस्से में आईं अमीषा ने उसे एक थप्पड़ रसीद किया था।