श्रीदेवी-जाह्नवी से अमृता-सारा तक ये यम्मी मम्मीज की है ग्लैमरस बेटियां देखें तस्वीरें

1/18/2018 5:10:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी मॉम श्रीदेवी के साथ पार्टीज में भी नजर आती है। जाह्नवी भी श्रीदेवी की तरह गॉर्जियस हैं। जाह्नवी जल्द ही डायरैक्टर शशांक खैतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर का भाई ईशान खट्टर भी डेब्यू करने जा रहा हैं। आज आपको इस पैकेज में ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी बेहद ग्लैमरस हैं। सारा डायरैक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 

 

प्रोड्यूसर गौरी खान की बेटी सुहाना खान भी बेहद स्टाइलिश हैं। वे अपनी मॉम गौरी के साथ कई फैशन शोज में रैम्प वॉक भी कर चुकी हैं। 

एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम भी बेहद ग्लैमरस है। आलिया, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर अपनी कई बिकिनी फोटोज भी शेयर कर रखी हैं।


एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर भी मॉडल और एक्ट्रैस रही हैं। उनकी बेटी सनाया कपूर भी बेहद ग्लैमरस है। सनाया अक्सर पार्टीज में नजर आती है। वे शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड हैं।

पूजा बेदी और फरहान इब्राहिम की बेटी आलिया फैशन इंडस्ट्री में पहचान बना रही हैं और बड़े पर्दे पर एंट्री करने की तैयारी में हैं। वे न्यूयॉर्क में रहती हैं। 

कुछ बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बेहद गॉर्जियस हैं। पलक अभी पढ़ाई कर रही है, लेकिन उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। पलक सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं।

 

गुजरे जमाने की ग्लैमरस एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन की बेटी पमोला ढिल्लन भी ग्लैमरस हैं। पमोला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने अपनी मॉम पूनम और फ्रेंड्स के साथ वाली कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी हैं। पमोला फिल्मों में आएगी या नहीं ये अभी तय नहीं है।