40 की उम्र के बाद भी दिखती है ये बॉलीवुड एक्ट्रैस यंग एंड हॉट, उम्र को भी दे दी मात

12/4/2017 4:20:05 PM

मुंबई: कई बॉलीवुड एक्ट्रैस है जो 40 साल के बाद भी खूबसूरत और गॉर्जियस लगती है। बढ़ती उम्र इनपर कोई असर नहीं दिखता। आज हम आपको बताने जा रहे है उन बॉलीवुड एक्ट्रैस है जो 40 साल के पार है फिर भी हॉट दिखाई देती हैं। 

मलाइका अरोड़ा खान: मलाइका अरोड़ा खान आज भी बहुत ही हॉट लगती है। वो हमेशा ही अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। मलाइका 41 साल की हो गई लेकिन इन्हे देखकर कोई भी ये नहीं बोल सकता है कि इतने साल की है।

शिल्पा शेट्टी: बॉलीवुड की ये मां 40 साल की हो गई है लेकिन आज भी बहुत खूबसूरत दिखती है। ऐसा लगता है कि वह गर्भावस्था के बाद फिर से वैसे ही हो गयी है जैसे थी।

काजोल: काजोल सभी समय की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में से एक है। काजोल ने अपने अभिनय कौशल को बार-बार साबित किया है। काजोल 40 साल की हो गयी है और दो बच्चों की मां है और अभी भी वो सिल्वर स्क्रीन पर रॉक कर रही है।

ऐश्वर्या राय बच्चन: इस साल ऐश्वर्या भी 44 साल की हो गईं, लेकिन उनकी उम्र उनके लुक के आगे दिखती नहीं है। वह हर गुजरते दिन के साथ वह छोटी नजर आ रही है।


 
सोनाली बेंद्रे: बहुत सी खुबसूरत अभिनेत्री शादी के बाद अभिनय करना छोड़ देती है। सोनाली बेंद्रे ने भी कुछ ऐसा ही किया। आपको बता दे कि वो भी 42 साल की हो गयी है।


 
रवीना टंडन: जब बात यंग एक्ट्रेस की जा रही है तो रवीना टंडन को कैसे भुलाया जा सकता है। इस साल रवीना टंडन भी 43 हो गईं।