जॉन से लेकर सलमान तक क्रिमिनल लिस्ट में शामिल हैं ये सितारे, दूसरे का नाम सुन लगेगा झटका

9/14/2018 11:06:24 AM

मुंबई: अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स सबके दिलों पर राज करते है। चाहें ये सितारे स्क्रीन पर काफी अच्छे काम करते दिखते है, लेकिन कई बार ये अपनी रियल लाइफ में अपने और कामों की वजह से भी काफी मशहूर होते है। हम इन्हें इनके बुरे काम भी बोल सकते है। आज हम आपको एेसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिनके सिर पर क्रिमिनल रिकॉर्ड बोल रहे है। 

 

 

सलमान खान

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर साल 2002 में फुटपाथ पर सोते लोगों पर अपनी कार चलाने का आरोप लगा था। हाल ही में काले हिरण शिकार मामले में भी सलमान जेल में रहे थे। इस मामले में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। 

 


गोविंदा

गोविंदा एक जाना माना नाम है। इनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है और आपको बाता दे की इन पर ए​क विजिटर्स को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था

 

 

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान को फिल्म 'रईस' की शूटिंग के दौरान कोटा रेलवे स्टेशन का नुकसान करने की भरपाई भरनी पड़ी थी।

 


सैफ अली खान

सैफ काले हिरण शिकार मामले में फिल्म 'हम साथ-साथ है' के अन्य सह-सितारों के साथ शामिल थे। हालांकि अब कोट ने उन्हें बरी कर दिया है।

 

 

संजय दत्त 

1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इसके पीछे कई बॉलीवुड हस्तियों का नाम भी सामने आया था। संजय दत्त को अबू सलेम और रियाज़ सिद्दीक़ी से अवैध बंदूक़ों की डिलीवरी लेने, उन्हें रखने और फिर नष्ट करने का दोषी माना गया था। टाडा अदालत में पेश सुबूतों के आधार पर ये हथियार उस ज़खीरे का हिस्सा थे, जिन्हें बम धमाकों और मुंबई पर हमले के दौरान इस्तेमाल किया जाना था। हालांकि संजय ने कोर्ट से कहा था कि ये हथियार उन्होंने अपने परिवार की सिक्योरिटी के लिए रखे थे। 

 

 

जितेंद्र 

जितेंद्र जी एक बड़े अभिनेता रह चुके है अपने ज़माने के बहुत अचे एक्टर थे आपको बाता दे की प्रॉपर्टी को लेकर इनके चचेरे भाई के आरोप के चलते इन्हे जेल के चक्कर भी लगाने पड़े थे।

 

 

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने साल 2006 की अप्रैल में अपनी सुजुकी हायाबुसा मोटरबाइक से साइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी था। जिसमें दो लोग काफी ज्यादा घायल हो गए थे। इसलिए जॉन को 15 दिनों की जेल हुई थी हालांकि बाद में मुंबई उच्च न्यायालय ने जॉन को जमानत दे दी थी।

 

 

शायनी आहूजा

अभिनेता शायनी आहूजा ने साल 2009 में 20 साल की नौकरानी के साथ बलात्कार किया था। इनकार करने के बाद, अभिनेता ने इस गंभीर अपराध को स्वीकार किया था। जिसके लिए उनको जेल भी हुई थी।

 


नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर इसी साल मार्च महीने में अपनी विवाहित पत्नी की जासूसी करने का आरोप लगा था। उनकी पत्नी ने उनपर कॉल हिस्ट्री रिकॉर्ड प्राप्त करने का आरोप लगाया था।

 

 

फरदीन खान

एक्टर फरदीन खान पर साल 2001 में कोकीन खरीदने का आरोप लगा था। जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि उनको जेल नहीं भेजा गया था।

 


राजपाल यादव

 राजपाल यादव एक बहुत अच्छे एक्टर है आपको बात दे की इन्हें और इनकी पत्नी को 10 दिन तक कस्टडी में रखा गया था क्योंकि इन पर 5 करोड़ का कर्ज हो गया था।


 

Konika