अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ''ये साली आशिकी'' का पोस्टर हुआ रिलीज

10/18/2019 2:23:41 AM

मुंबईः बॉलीवुड में खलनायको के बादशाह अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह शिवालिका ओबेरॉय के साथ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ये साली आशिकी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म 22 नवम्बर को रिलीज हो रही है। 
 

बता दें अमरीश पुरी के पोते वर्धन के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें लम्बे समय से चल रही थी। अब उनकी पहली फिल्म ये साली आशिकी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में दो उंगलियां नजर आ रही हैं जिनसे खून टपक रहा है। साथ ही एक मैसेज भी लिखा है- प्यार करने वालों सावधान। 
 

 ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया है। अमरीश पुरी के पोते वर्धन अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। ये साली आशिकी का मोशन पोस्टर। जिसमें वर्धन के साथ शिवालिका ओबेरॉय भी होंगी। 

 

 

Pawan Insha