सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने मीडियाकर्मी से की बदसलूकी, पहले भी कर चुके है एेसा

4/8/2018 2:31:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जोधपुर सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई है। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर की स्पेशल कोर्ट ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के वक्त जब सलमान का बॉडीगॉर्ड कोर्ट पहुंचा तब उन्होंने मीडियाकर्मी के साथ धक्का मुक्की की। इसे लेकर वहां विवाद हो गया। दरअसल हुआ यूं कि सलमान की जमानत अर्जी पर फैसला होना था।

 

 

इसके लिए सलमान की बहनें कोर्ट पहुंची थीं। शेरा उन्हें कोर्ट तक ले जाने के लिए सिक्योरिटी देने को कार से उतरकर उनकी गाड़ी तक गया, जहां मीडिया बहनों की तस्वीरें उतार रहा था। कुछ उनकी बाइट भी लेना चाह रहे थे। लेकिन शेरा ने अलवीरा को घेरते हुए बाकि मीडिया वालों को ध्क्का देकर हटा दिया। इसकी वजह से वहां विवाद हो गया। हालांकि शेरा ने किसी की नहीं सुनी और तुरंत अलवीरा को लेकर कोर्ट में दाखिल हो गया।

 


पहले भी किया है ऐसा 


इससे पहले आम्र्स एक्ट मामले की पेशी के बाद मुंबई के लिए लौटते सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने एयरपोर्ट पर एक फैन के साथ धक्का-मुक्की की थी। सलमान दोपहर एक बजे मुंबई लौटने के लिए जैसे ही जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, फैंस ने उनको घेर लिया। एक फैन सलमान के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगा। इससे गुस्साए शेरा ने प्रशंसक को पकड़ कर दूर धकेल दिया। इस दौरान एक दो अन्य प्रशंसकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

 

Punjab Kesari