सलमान के आगे स्टार कास्ट की फीस कौड़ी बराबर, उम्मीद से ज्यादा मिले बॉबी को पैसे

5/29/2018 4:34:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सलमान  के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह और साकिब सलीम भी हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है। सलमान ने इन सभी को अच्छी फीस भी दिलवाई है। जब्कि सलमान के आगे बाकी कास्ट की फीस कौड़ी के बराबर है। आइए जानते हैं कि बाकी कास्ट की फीस कितनी है....

PunjabKesari

1. साकिब सलीम 

इस फिल्म में साकिब, सूरज नाम का किरदार निभा रहे हैं। इस रोल के लिए साकिब ने 1.40 करोड़ रुपए फीस ली है।

 

PunjabKesari

2. आदित्य पंचोली

इस फिल्म में आदित्य विलेन के रोल में नजर आएंगे। इस रोल के लिए आदित्य ने 2 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

 

PunjabKesari

3. डेजी शाह

फिल्म में डेजी, संजना का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले डेजी, सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में डेजी को 5.20 करोड़ रुपए फीस दी गई है।

 

PunjabKesari

4. बॉबी देओल

बाॅलीवुड एक्टर बॉबी देओल काफी समय के बाद फिल्मी पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। फिल्म में सलमान ने बॉबी को 'द मेन मैन' का टैग दिया है। इस रोल के लिए बॉबी ने 7.50 करोड़ फीस ली है। लेकिन बॉबी के हिसाब से ये फीस काफी ज्यादा है। 

 

PunjabKesari

5. जैकलीन फर्नांडीस

जैकलीन फिल्म में जेसिका का किरदार निभा रही हैं। रोल के लिए जैकलीन ने 8 करोड़ रुपए फीस ली है। बता दें कि जैकलीन और सलमान की यह दुसरी फिल्म है, इससे पहले ये दोनों 'किक' में एक साथ नज़र आ चुके हैं। 

 

PunjabKesari

6. अनिल कपूर

अनिल कपूर इससे पहले दोनों पार्ट में नजर आए थे। रेस' की यह तीसरी फ्रेंचाइजी है।  अब तीसरे पार्ट में भी उनका अहम रोल होगा। शमशेर का किरदार निभाने के लिए अनिल कपूर ने 9 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। 

 

PunjabKesari

7. सलमान खान

इस फिल्म में सलमान खान बतौर लीड एक्टर का रोल निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए सलमान ने 60 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News