सालगिरह पर पत्नी संग रोमांटिक हुए ''आश्रम'' के ''बाबा निराला'', डिनर डेट पर तान्या की गाल पर Kiss करते नजर आए बॉबी देओल

5/31/2022 10:43:00 AM

 बॉलीवुड तड़का टीम. वेब सीरीज 'आश्रम' फेम बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल संग शादी को पूरे 26 साल हो गए हैं। 30 मई को कपल एक-दूसरे संग शादी के पवित्र बंधन में बंधा था।  अपनी 26वीं सालगिरह पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर पत्नी को विश किया। तान्या संग शेयर की गई एक्टर की इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

अपनी सालगिरह के मौके पर बॉबी देओल ने पत्नी तान्या देओल संग एक बेहद रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें दोनों किसी रेस्टोरेंट में डिनर डेट एंजॉय कर रहे हैं। इस तस्वीर में बाबा निराला उर्फ बॉबी अपनी पत्नी के गालों पर किस करते हुए दिख रहे हैं। जबकि तान्या इस दौरान शर्माती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा, 'मेरी लाइफ लाइन... हैप्पी एनिवर्सिरी माय हार्ट' कपल की रोमांटिक तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 

 

काम की बात करें तो इन दिनों बॉबी देओल अपनी वेब सीरीज आश्रम के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम की तीसरी कड़ी जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में बॉबी के अलावा एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, दर्शन कुमार, चंदन राय सान्याल, अदिती पोहनकर और त्रिधा चौधरी जैसे किरदार शामिल हैं।  

 

Content Writer

suman prajapati