इस मशहूर एक्ट्रैस से शादी करना चाहते थे बॉबी देओल, पापा धर्मेन्द्र ने तुड़वा दिया रिश्ता

3/24/2018 2:36:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। फिल्म में एक्शन, थ्रिलर और जबरदस्त सस्पेंस होगा। सोशल साइट पर सेट से उनकी कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

फिल्म में बॉबी ने अपने लुक पर खासा ध्यान दया है। वैसे बॉबी अपनी फॅमिली के साथ बेहद खुश हैं, लेकिन आज हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े एेसे किस्से के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। उनकी जिन्दगी में एक ऐसी लड़की भी टी जिससे वे बेहद प्यार करते थे। 

वो लड़की और नहीं बल्कि 90 के दशक की सफल एक्ट्रैस नीलम कोठारी है। वे दोनों एक साथ जीवन भी बीताना चाहते थे लेकिन एक शख्स की वजह से उनकी लव लाइफ ख़त्म हो गई थी।

बताया जा रह था कि जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन फिर कुछ समय बाद ये दोनों ही अचानक अलग हो गए। इन दोनों के अलग होने के बाद मीडिया में इन दोनों के अलग होने के कई कारण सामने आए है|

खबरों की मानें तो धर्मेन्द्र नहीं चाहते थे कि बॉबी देओल या सनी देओल की फिल्म एक्ट्रैस से शादी करे। शायद उन्हें फ़िल्मी दुनिया का ज्यादा अनुभव था इसलिए उन्होंने बॉबी देओल और सनी देओल की अरेंज मैरिज करवाई और वो भी मीडिया से छुपकर।


 

Punjab Kesari