चाय पीते-पीते तान्या को दिल दे बैठे बॉबी, खूबसूरती के मामले में हीरोइनों को देती है कड़ी टक्कर

1/27/2018 4:33:45 PM

मुंबई: एक्टर धमेंद्र के छोटे बेटे आज 51 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी, 1967 को मुंबई में हुआ था। हॉलांकि अपने पिता की तरह बॉबी अपनी पहचान बॉलीवुड में पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाए। उनकी अपकमिंग फिल्म रेस 3 है। 

आज हम आपको बॉबी की पत्नी तान्या अहूजा के बारे में बताने जा रहे है। फ़िल्मी दुनिया से दूर तानिया एक बिज़नेस वूमेन है। बावजूद इसके वे अपनी खूबसूरती से अच्छी-अच्छी हीरोइनों को टक्कर देती है। 

बॉबी और तान्या की लव स्टोरी कम दिलचस्प नहीं है। बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक रेस्त्रां में चाय पी रहे थे। वहीं तान्या भी बैठीं थीं। बॉबी को पहली ही नजर में तान्या से प्यार हो गया। बाद में बॉबी ने तुरंत तान्या के बारे में पता किया। दोनों में बातचीत शुरू हुई और मिलने का फैसला किया। बॉबी, तान्या को लेकर उसी रेस्त्रां में गए जहां पहली बार उन्होंने तान्या को देखा था। बस फिर क्या था दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की।

पिता धर्मेंद्र को तान्या इतनी पसंद आईं कि बॉबी और उनकी चट मंगनी और पट ब्याह हो गया। तान्या और बॉबी की शादी 1996 में हुई थी। 


फर्नीचर एवं डैकोरेटर्स का व्यवसाय चला रही तान्या का ‘द गुड अर्थ’ नामक शोरूम है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी है तान्या के क्लाइंट्स। इनके पिता देवेंद्र आहूजा 20th Century Finance Limited में मैनेजिंग डायरैक्टर रह चुके है।