शराब-ड्रग्स देकर किया यौन शोषण, 80 साल के नोबेल विनर सिंगर बॉब डिलन पर लगे गंभीर आरोप
8/18/2021 8:24:42 AM

मुंबई: अमेरिका के फेमस सिंगर बाॅब डिलन परएक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 12 वर्ष की उम्र में साल 1965 में बॉब डिलन ने उसका यौन शोषण किया। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मुकदमे में जेसी ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में 6 हफ्तों के दौरान डिलन ने उसका यौन शोषण किया।
कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय जेसी ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि बॉब डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया। वहीं दूसरी तरफ नोबेल पुरस्कार विनर बाॅब डिलन ने इस आरोप का खंडन किया है।
बॉब डिलन के प्रवक्ता का कहना है कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है और इस आरोप का बचाव किया जाएगा। बता दें कि न्यूयार्क में संगीत जगत के बड़े सितारों में शुमार बॉब डिलन का असली नाम रोबर्ट एलेन जिमरमैन है। उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार से मिल चुका है। इसके अलावा वह साहित्य के नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

स्कूलों को मिले 77 प्रधानाचार्य, आदेश जारी

Masik Shivratri: आज है साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें मुहूर्त और खास उपाय

MP BREAKING: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक...

हिमाचल सरकार के एक साल का जश्न कार्यक्रम थोड़ी देर में, प्रियंका नहीं आएंगी, सुक्खू गिनाएंगे 365 उपलब्धियां