BMC चुनाव: आमिर सहित ये स्टार्स नहीं डालेंगे अपना वोट

2/21/2017 10:22:03 AM

मुंबई : बीएमसी यानी नगर निगम के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई के सियासी गलियारे का किंग कौन होगा, इसका फैसला इसका परिणाम तो 23 फरवरी को सामने आएगा। बीएमसी की 227 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए भी वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढे़ पांच बजे तक होगी। 

जहां बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और मशहूर निर्देशक जोया अख्तर ने बांद्रा के माउंट मेरी स्कूल में मतदान किया। वहीं वोट नहीं डालने वाले नामों में आमिर खान का नाम सबसे प्रमुख है। सोशल मुद्दों पर हमेशा अपनी आवाज उठाने वाले आमिर बाहर होने के कारण वोट नहीं डाल पाएंगे। आमिर के अलावा रितिक रोशन, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी जैसे सितारें भी इस बार अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। 

अनुपम खेर फिलहाल केपटाउन में हैं, जावेद अख्तर और शबाना आजमी बंगलुरु में हैं। वहीं ऋषि कपूर हॉगकॉग, अर्जुन कपूर लंदन, संजय दत्त आगरा, अजय देवगन जोधपुर में हैं। सैफ अली खान और कंगना रनोट फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली में हैं। प्रियंका चोपड़ा यूएसए में अपने हॉलीवुड शोज और फिल्मों में व्यस्त हैं।