दिव्यांग महिला ने सोनू सूद की फाउंडेशन में डोनेट की 5 महीने की पेंशन, तारीफ करते हुए एक्टर बोले- मेरे लिए सबसे अमीर भारतीय

5/13/2021 6:21:34 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। सोनू और उनकी टीम बिना रूके कोरोना मरीजों की मदद में लगे हुए हैं। इस बीच सोनू अपनी फाउंडेशन भी चला रहे हैं, जो जरूरतमंदों लोगों को हर तरह की मदद मुहैया करा रही है। हाल ही में एक दिव्यांग महिला ने सोनू की फाउंडेशन में डोनेशन दिया है। एक्टर ने ट्वीट कर उस महिला की तारीफ की है।


सोनू ने ट्वीट कर लिखा- बोड्डू नागा लक्ष्मी, एक दिव्यांग लड़की और यूट्यूबर हैं। यह आंध्रा प्रदेश के एक छोटे गांव Varikuntapadu से हैं। नागा लक्ष्मी ने सूद फाउंडेशन में 15000 रुपये दान में दिए हैं। यह पैसे उनकी पांच महीने की पेंशन हैं। मेरे लिए वह सबसे अमीर भारतीय हैं। आपको किसी का दुख देखने के लिए आंखों की जरूरत नहीं होती है। एक असली हीरो।'' फैंस इस ट्वीट को खूब लाइक कर रहे हैं और महिला की तारीफ कर रहे हैं।


बता दें सोनू आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स की भी मदद कर रहे हैं। हाल ही में सोनू ने किक्रेटर हरभजन सिंह की मदद की है। इससे पहले एक्टर ने किक्रेटर सुरेश रैना की मदद की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur