बॉलीवुड एक्ट्रैसेस की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे, ख़ूबसूरती रंगों की मोहताज़ नहीं है

4/14/2018 4:32:15 PM

मुंबई: सिनेमा की दुनिया अपनी रंगीनियत के लिए जानी जाती है। लेकिन ये तब भी उतनी ही ख़ूबसूरत हुआ करती थी, जब इसमें रंग नहीं हुआ करते थे। व्हाइट और ब्लैक कलर की जोड़ी को भी लोगो ने काफी पसंद किया और आज के स्टार्स भी अभी तक इसतो फॉलो करते हैं। इससे ये बात साबित होती है कि ख़ूबसरती के लिए रंगों का होना ज़रूरी नहीं, वो देखने वालों के आंखों में होती है और चाहे वो किसी भी रंग में हो। आज हम आपको इन एक्ट्रैस की तस्वीरें दिखाएंगे जिसकी ख़ूबसूरती रंगों की मोहताज़ नहीं है। ये ब्लैक और व्हाइट तस्वीरें उन दिग्गज एक्ट्रैसेस की हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में ख़ूबसूरती को परिभाषित किया है। 

परवीन बॉबी

बॉलीवुड की सेक्सी और हसीन एक्ट्रैस परवीन बॉबी का फिल्मी करियर काफी खूबसूरत रहा। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते थे। परवीन बॉबी की इस तस्वीर को शख़्सियत का दर्पण मान सकते हैं। 


सोनम कपूर

अपने स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियां बटौरने वाली सोनम के आपने स्टाइल आइकॉन के कई रंग देखें होंगे। लेकिन उनका ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज बेमीसाल है। 

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की हर अदा के लोग दीवाने हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर आप भी मजबूर हो जाएंगे कि लोग इन्हें ड्रीम गर्ल एेसे ही नही कहते।

नीतू सिंह

सिर्फ़ आठ साल की उम्र में इस पेशे में उतरने वाली इस अभिनेत्री ने सब को अपनी नज़रों का कायल बना लिया था।

माधुरी दीक्षित

करोड़ों दिलों की धड़कन, धक-धक गर्ल कही जाने वाली माधुरी दीक्षित एक कंप्लीट पैकेज हैं. डांस, खूबसूरीत और अभिनय माधुरी दीक्षित के भीतर कूट-कूट कर भरा है।

नूतन

नूतन की ये तस्वीर जितनी सादगी भरी है, उसमें उनकी काया भी उतनी ही सरल और सादी है।

मधुबाला

इनके बारे में क्या ही कहा जा सकता है। ख़ूबसूरती ऐसी कि आज भी देखने वाले इनके प्यार में गिर पड़ते हैं।

मीना कुमारी

जैसी ख़ूबसूरती उससे बढ़कर अदायगी। हर कसौटी पर खरी उतरने वाली अभिनेत्री का नाम मीना कुमारी है।

जया भादुड़ी बच्चन 

इनकी सूरत एक आम नारी के चेहरे जैसी ही है, लेकिन इनकी अदायगी कतई आम नहीं थी।

श्रीदेवी

सदाबहार श्रीदेवी ने हर उम्र के लोगों को अपना दीवाना बनाया था। एक वक़्त था जब श्रीदेवी की अभिनय और ख़ूबसूरती की तूती बोलती थी।

शबाना आज़मी

हिन्दी सिनेमा में आर्ट फ़िल्मों की जान कही जाने वाली शबाना आज़मी एक बेबाक शख़्सियत की मालकिन हैं।

रेखा

बोल्ड और बिंदास ये दो शब्द रेखा के नाम के साथ अपने आप ही जुड़ जाते हैं।

वहिदा रहमान

इनके व्यक्तित्व में एक शालीनता है, जो पहली नज़र में ही देखी जा सकती है।

ज़ीनत अमान

हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में पहली बार बोल्ड होने का तमगा अभिनेत्री ज़ीनत अमान को ही दिया गया था।

स्मिता पाटिल

सादगी की देवी और अभिनय की मूर्ती स्मिता पाटिल। अपनी तमाम ज़िंदगी में इन्होंने सिर्फ़ और सिर्फ़ तारीफ़ें बटोरी और प्यार पाया है।

Punjab Kesari