राज कुंद्रा पर फिर गिरी आरोपों की गाज, BJP विधायक रामकदम ने लगाया करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

7/30/2021 1:38:13 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का आज 11वां दिन है। उन्हें अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे मुसीबत के समय में किसी भी ओर से उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आतीं। इसी बीच राज कुंद्रा पर एक और बड़े आरोपों की गाज गिरी है। मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने उन पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।


राम कदम ने राज कुंद्रा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता को बेवकूफ बनाकर राज कुंद्रा ने करोड़ों रुपए ठगे हैं। कुंद्रा ने गरीब लोगों को फंसाया है। (GOD) गॉड गेम के नाम पर लोगों से 30-30 लाख रुपया लिया गया और वह पैसे उन्हें वापस कभी नहीं लौटाए गए।

PunjabKesari

 

राम कदम ने कहा कि राज कुंद्रा ने प्रचार प्रसार के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम का प्रयोग भी किया। उन्होंने बताया कि ''राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री के नाम पर कंपनी है जिसमे वो डायरेक्टर है। वियान कंपनी का एक ऑनलाइन गेम है GOD (Game of Dots). इसे वैध ऑनलाइन खेल बताया गया है। लोगों को बताया गया कि GOD ऑनलाइन खेल है। वियान कंपनी के लेटर हेड पर शिल्पा शेट्टी की तस्वीर का प्रमोशन के लिए इस्तेमाल होता था। यह बताया गया कि यह खेल सरकार की मान्यताप्राप्त है। इस खेल में इनाम की राशि देने की बात कही गई। देश भर से लोगों को ठगा गया। 2500 से 3000 करोड़ का घोटाला वियान इंडस्ट्री ने किया।''

राम कदम ने आगे कहा, ''हमारे संविधान ने किसी को ठगने का अधिकार नहीं दिया। किसी से 30 लाख लिया गया, किसी से 15-20 लाख लिया गया। गेम के डिस्ट्रीब्यूशन की बात करके लोगों को बहलाया गया और उनसे पैसे लूटे गए। सारे लोगों ने जब डिस्ट्रिब्यूटरशिप ली तो कुछ लोगों ने कुछ दिनों तक चलाया। कुछ लोगों को तुरंत पता चल गया कि ये ठगने का काम है। लोग जब उनसे पैसा मांगने के लिए उनके दफ्तर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं पीड़ितों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की गई।


नेता ने भड़ास निकालते हुए कहा कि  इस प्रकार गरीबों को ठगने का अधिकार राज कुंद्रा को किसने दिया? युवाओं को ठगने के संदर्भ में वो इस मुद्दे को उठा रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News