दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें: पंचत्वों में विलीन बिशन सिंह बेदी,बेटे-बहू ने दी अंतिम विदाई, ससुर जी के अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोने लगी नेहा

10/25/2023 7:01:45 AM

मुंबई: बेदी परिवार के लिए 23 अक्टूबर का दिन बेद ही दिल तोड़ देने वाला रहा। 23 अक्टूबर को बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी से उनके पिता बिशन सिंह बेदी का हाथ हमेशा के लिए छूट गया। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने 77 की उम्र में अंतिम सांस ली।

24 अक्टूबर की शाम बिशन सिंह बेदी का  अंतिम संस्कार किया गया है जहां से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। बेदी का अंतिम संस्कार उनके बेटे अंगद बेदी और बहू नेहा धूपिया सहित उनके परिवार ने किया। बिशन सिंह बेदी को अंतिम विदाई देने कई बड़े नाम शामिल हुए।

इस दौरान अंगद के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी अंतिम क्रिया की कुछ रस्में निभाती हुई नजर आ रही हैं। एक पिता को खोने का गम क्या होता है अंगद के चेहरे पर साफ दिख रहा था। 


वहीं नेहा और अंगद के अलावा तस्वीरों में हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर जिनके दिवंगत पति मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) बेदी के साथ खेला करते थे भी शामिल हुईं । एक्ट्रेस चेहरे पर इस दौरान काफी मायूसी नजर आईं।

इसके अलावा  पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी मौजूद थे।

बता दें कि बिशन सिंह बेदी पिछले काफी वक्त से बीमार थे। 

Content Writer

Smita Sharma