14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी के साथ सैक्स कर चुके थे ओमपुरी, खुद पत्नी ने किया खुलासा

10/18/2017 3:11:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर ओमपुरी ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अलग छाप छोड़ी है। चाहे वे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखकर उनको याद करते हैं। यदि ओमपुरी जी हमारे बीच होते तो 67 साल के हो जाते। आज हम आपको उनके जन्मदिन के खास मौके पर जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज खोलेंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।


फिल्म 'भवनी भवई', 'स्पर्श', 'मंडी', 'आक्रोश' और 'शोध' जैसी फिल्मों में ओमपुरी का सधा हुआ अभिनय दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था। 18 अक्टूबर 1950 में जन्मे ओमपुरी का बचपन बड़े कष्टों के साथ बीता। ओम पुरी के घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वो कोयला बीनकर अपना पेट भरते थे।

इतना ही नहीं परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने सात साल की उम्र में एक ढाबे पर भी काम किया। यहां वो बर्तन धोने का काम करते थे। कुछ दिनों बाद ही मालिक ने उन पर चोरी का इल्जाम लगाया और नौकरी से निकाल दिया। ओम पुरी जिस घर में रहते थे उसके पीछे एक रेलवे यार्ड था। रात के समय ओमपुरी घर से भागकर ट्रेन में सोने चले जाते थे। उन्हें ट्रेन से बड़ा लगाव था। इसीलिए वो बड़े होकर ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते थे। कुछ समय बाद ओमपुरी पंजाब के पटियाला में अपनी नानी के घर पर चले आए।

खबरों की मानें तो ओमपुरी का जीवन विवादों से घिरा रहा है। ओम की पत्नी ने उन पर एक किताब लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि ओमपुरी ने 14 साल की उम्र में घर की नौकरानी के साथ सैक्स किया था। पत्नी नंदिता ने किताब में खुलासा किया कि मामा के घर पर काम करने वाली 55 साल की नौकरानी से उन्हें प्यार हो गया था।

नौकरानी भी उनका बहुत ख्याल रखती थी। एक दिन घर की लाइट गुल हो गई। नौकरानी ने मौका देखकर उन्हें पकड़ लिया। तब ओमपुरी ने पहली बार नौकरानी के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वो नौकरानी ओमपुरी का पहला प्यार थी। इस किताब का नाम है 'असाधारण नायक ओमपुरी'। 

बता दें कि पहली पत्नी का नाम सीमा है जिनसे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा ईशान भी है। साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'आक्रोश' ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।