सिंपल और साधारण दिखने वाली स्वरा भास्कर की ये सैक्सी तस्वीरें छूटा देगी आपके पसीने

4/9/2018 10:12:34 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस स्वरा भास्कर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर हैं जो कि एक स्ट्रेटेजिक एक्सपर्ट हैं। उनकी मां का नाम इरा भास्कर है जो कि जेएनयू में प्रोफेसर हैं।

 

 

स्वरा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से की है। स्वरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लिटरेचर में स्नातक किया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में डिग्री हासिल की है। 

 

 

एक्टिंग में आने से पहले स्वरा थिएटर में काम करती थीं। फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिये 2008 में वह मुंबई पहुंचीं जहां फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में उनके किरदार 'पायल' को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

 

 

फिल्म में उन्होंने कंगना रनौत की दोस्त का किरदार निभाया था। उसके बाद फिल्म 'रांझणा' में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 


स्वरा जहां फिल्मों में बेहद ही सिंपल और साधारण दिखती है, लेकिन वह काफी हॉट हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'अनारकली आराह' में उनके कई हॉट सीन देखने को मिले थे जिसमें वो काफी बोल्ड भी लग रही थी।

 

 

कई टॉपलेस सीन भी दिए और कई सारे इंटिमेट सीन भी दिए जिससे कई दर्शकों की नज़रों में उनकी छवि ही बदल गई। इन्होंने  कई फोटोशूट करवाए हैं जिनमें वो काफी हॉट और सेक्सी लग रही हैं।

 


Punjab Kesari