B''day: सुपरहिट करियर बनाकर अचानक 18 महीनों तक इंडस्ट्री से हो गए थे गायब, जानें हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह बनने की कहानी

3/15/2021 10:19:10 AM

मुंबई: देशभर में रैप म्यूजिक से धूम मचाने वाले फेमस रैपर और  सिंगर हनी सिंह आज यानि 15 मार्च को 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का रियल नाम हिरदेश सिंह है। लेकिन जब वह स्टेज पर परफॉर्म करने लगे तो उन्होंने अपना नाम यो यो हनी सिंह रख लिया। दिल्ली आने के बाद उन्होंने रैप करना शुरू किया। जब लोगों ने हनी सिंह का रैप सुना तो उनके लाखों फैंस बन गए। हनी सिंह जिस मुकाम पर हैं यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।

हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी जिसके बाद वह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए। बता दें कि उन्होंने 'शकल पे मत जा' से डेब्यू किया। ये गाना उस वक्त काफी हिट हुआ था। हनी सिंह ने हाय मेरा दिल, चार बोतल वोडका, ब्रेकअप पार्टी, ब्लू आईज जैसे कई गाने गाए जो रिलीज होने के साथ ही लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब हनी सिंह टाॅप का करियर बनाने के बाज अचानक गायब हो गए। 

 

मानसिक बीमारी के हो गए थे शिकार

यो यो हनी सिंह साल 2014 में अचानक गायब हो गए थे इसके बाद खबरें आईं कि वह वह ड्रग्स के शिकार हो गए हैं। कुछ ने कहा हनी सिंह को शराब की लत गई है। नगर ऐसा कुछ नहीं था। जब हनी ने ब्रेक के बाद वापसी की तो उन्होंने बताया यह 18 महीनों का समय उनके जीवन का सबसे बुरा समय था। मेरे बारे में रिपोर्ट्स आ रही थीं कि मैं रिहैब में हूं।मगर मैं नोएडा में अपने घर पर था। मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गया था। यह लगभग 18 महीनों तक चला। इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले। दवाईयों का असर होना मुझपर बंद हो गया था और मेरे साथ अजीबोगरीब चीजें हो रही थीं।

 

एक्टिंग में भी अजमाया हाथ 

हनी सिंह ने पंजाबी फिल्म मिर्जा-द अनटोल्ड स्टोरी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म में दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू भी मिला था। इसके बाद उन्होंने  तू मेरा 22 मैं तेरा 22 फिल्म में  काम किया। इस फिल्म में हनी सिंह के काॅमेडी भरे अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया।  

 

 

बाॅलीवुड में भी बनाई खास जगह 

हनी सिंह ने अपने गानों की बदौलत बॉलीवुड में भी जगह बनाई। उन्होंने शाहरुख, सैफ और ऋतिक जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह अब वापसी कर चुके हैं। उन्होंने साॅन्ग मक्खना से एक बार फिर इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री की थी। उनका हाल ही में रिलीज हुआ साॅन्ग सईयां जी भी काफी सुर्खियां बटौर रहा है। इस गाने में हनी के साथ नुसरत भरुचा नजर आई हैं।

Content Writer

Smita Sharma