गीता कपूर की मांग भरी तस्वीरों ने खूब मचाया था बवाल, इस शख्स की मोहब्बत में गिरफ्त  कोरियोग्राफर ने आज तक नहीं की शादी

7/5/2021 10:49:47 AM

मुंबई:बाॅलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर 5 जुलाई को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इंडस्ट्री में गीता कपूर गीता मां के नाम से भी जानते हैं।  गीता कपूर को मां का नाम उनके स्टूडेंट्स ने दिया है। जिस वजह से वो आज हर जगह इस नाम से भी चर्चित हैं।

हालांकि, आज तक गीता कपूर ने शादी नहीं की है। लेकिन कुछ महीने पहले ही उन्हें मांग में सिंदूर भरे की तस्वीरें शेयर की थी, जिसे देख हर कोई हैरान हो गया था। तस्वीरों में गीता कपूर रेड कलर के सूट मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं थीं।

इन तस्वीरों के वायरल होते ही वह चर्चा में आ गईं। उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया और सर्च इंजन गूगल पर लोग उनके पति की तलाश में जुट गए।

हालांकि बाद में खुद गीता कपूर ने सिंदूर लगाने की वजह का खुलासा कर दिया और बताया कि उन्होंने यह अवतार सिर्फ शूट के लिए लिया था।

इस शख्स के प्यार में गिरफ्त गीता आज तक है कुवांरी

कोरियोग्राफर को लेकर कई बार दावा किया गया कि वह कभी एक शख्स की मोहब्बत में थीं, लेकिन उनकी मोहब्बत मुक्कमल नहीं हो सकी। गीता खुद उस शख्स के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं।

कई बार दोनों की कोजी तस्वीरों को कोरियोग्राफर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया करती थीं। जहां लोगों ने भी इस जोड़ी को अपना प्यार देना शुरू कर दिया था। गीता की मोहब्बत का नाम राजीव खिंची है। 

राजीव और गीता ने अपना करियर साथ में शुरू किया था। दोनों  एक दूसरे के बेहद क्लोज फ्रेंड हैं। राजीव एक मॉडल हैं जो पिछले काफी साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।  कई बार गीता और राजीव के रिलेशन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।  दोनों को एक दूसरे के साथ खूब वक्त बिताते हुए स्पॉट किया जाता था। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि राजीव की मोहब्बत के वजह से गीता ने आज तक शादी नहीं की हालांकि गीता ने  इस बात को मानने से हमेशा इंकार किया है और कहा है कि ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। 

Content Writer

Smita Sharma