Birthday Special: रानी मुखर्जी से लेकर बीफ कंट्रोवर्सी तक जानिए काजोल से जुड़े 5 बड़े विवाद

8/5/2019 11:30:29 AM

तड़का टीम। काजोल जिन्होंने 90 के दशक में सुपरहिट फ़िल्में कर उस समय के यूथ को प्यार करना सिखाया। सांवली सूरत की इस हीरोइन ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। शाहरुख़ खान के साथ काजोल ने मिलकर कई सुपरहिट फ़िल्में दी। भले ही काजोल अब फिल्मों में कम दिखती हैं, लेकिन लगातार सुर्ख़ियों में रहती हैं। कंट्रोवर्सी की बात करें तो काजोल की कंट्रोवर्सी भी कम नहीं है। आज हम आपको बताएंगे काजोल से जुडी ऐसी ही कंट्रोवर्सी-

काजोल और रानी मुखर्जी-  
फिल्म कुछ-कुछ होता है में जब रानी मुखर्जी को लिया गया तो काजोल ने करन जौहर से रानी को फिल्म से हटाने के लिए कहा, लेकिन फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर आदित्य चोपड़ा के चलते रानी फिल्म में बनी रहीं, लेकिन इसके बाद काजोल और रानी में पक्की दुश्मनी हो गई। 

काजोल और करन जौहर-
करन जौहर काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। एक ग़लतफ़हमी से दोनों का रिश्ता ख़त्म हो गया था। इस ग़लतफ़हमी के बाद काजोल ने एक ट्वीट किया। अब दोनों में सब कुछ नार्मल है। 

काजोल और अजय देवगन-
अजय और काजोल फिल्मे करते-करते एक दूसरे के क्लोज आना शुरू हो गए थे, लेकिन तब अजय करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे। एक दिन करिश्मा ने अजय को कॉल किया और करिश्मा को अजय के कमरे में से काजोल की आवाज़ आई। तभी से, अजय और करिश्मा में दूरियां बढ़ना शुरू हो गई। हालांकि, अजय की शादी बाद में काजोल से ही हुई।  

मीडिया-

एक इवेंट में काजोल अपने परिवार के साथ मौजूद थी। वहां मीडिया उनसे बाइट लेने की ज़िद करने लगी। काजोल गुस्से में मीडिया को अपनी मिडल फिंगर दिखा कर चली गईं।  

बीफ कंट्रोवर्सी-

काजोल सबसे ज्यादा इसी कंट्रोवर्सी से चर्चा में रही थीं। काजोल ने एक वीडियो ट्वीट किया था। उस विडियो में दावा किया जा रहा था कि काजोल बीफ खा रहीं है। हालाँकि, विवाद बढ़ने पर काजोल ने उस ट्वीट को डिलीट करके सफाई देते हुए कहा था कि उस वीडियो में बीफ नहीं था। 

Smita Sharma