बॉलीवुड के पठान का बर्थडे, जानिए किंग खान से जुड़े 5 बड़े सवाल
11/2/2023 2:11:12 PM
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह किंग खान और उनके फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। सुबह से ही हर तरफ सिर्फ और सिर्फ SRK के नाम की चर्चाएं हो रही है। और हो भी क्यों ना ?
इंडस्ट्री का चमकता सितारा हैं किंग खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का आज जन्मदिन है। किंग खान 58 साल के हो गए हैं। उनका जन्मदिन फैंस के लिए किसी दिवाली या ईद से कम नहीं होता है। हर तरफ रौनक ही रौनक होती है। 30 सालों से हिंदी इंडस्ट्री पर राज करने वाले बादशाह के चाहने वाले सिर्फ देश में नहीं, दुनिया में भी खूब हैं। तभी तो इनकी फिल्में दुनियाभर में खूब ताबड़तोड़ कमाई करती है। 2 नवंबर 1965 में जन्मे शाहरुख खान ने दिल्ली से पढ़ाई की। हंसराज कॉलेज से निकले और फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया तक पहुंचे। अपने दम पर दिल्ली से मुंबई का सफर तय किया और फिर इंडस्ट्री का वो चमकता सितारा बन गए जो सबके लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
छोटे पर्दे पर की मेहनत लाईं रंग
आमतौर पर लोग कहते हैं कि टीवी से करियर शुरू करने वाले बस छोटे पर्दे तक सीमित रह जाते हैं। लेकिन मेहनत के दम दम पर कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इस कहानी को किंग खान ने सच कर दिखाया है। शाहरूख खान ने काफी शो किए। 'दिल दरिया', 'सर्कस', 'इडियट' से लेकर 'फौजी' तक ढेरों शो किए।
'दिवाना' से हिंदी सिनेमा में किया था डेब्यू
किंग खान ने दीवाना से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया और जवान तक का सक्सेसफुल सफर तय किया है। सिर्फ पॉजिटिव रोल ही नहीं, एंटी हीरो रोल में भी उन्होंने हाथ अजमाया था। खैर आज बात करते हैं एक्टर के जन्मदिन पर उन सवालों की जिन्हें उनके फैंस सबसे ज्यादा सर्च करते हैं।
तो आइए आपको बताते हैं किंग खान से जुड़े कुछ सवालों के जवाब, जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है-
1. शाहरुख खान का असली नाम क्या है?
एक सवाल शाहरुख खान के नाम को लेकर भी खूब पूछा जाता है। सवाल ये है कि उनका पूरा नाम या असली नाम क्या है। एक्टर का पूरा नाम अब्दुर रहमान शाहरुख खान है। 2 नवंबर 1965 को वह नई दिल्ली में मीर ताज मोहब्बत और लतीफ फातिमा के घर जन्में और घर के छोटे लाडले हैं। एक्टर ने बचपन के कुछ अपने दादा-दादी के साथ बेंगलुरु में भी गुजारा था।
2. शाहरुख खान की मां क्या करती थी?
शाहरुख खान की मां का नाम लतीफ फातिमा खान हैं। एक्टर ने अपनी मां को साल 1990 में खो दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर की मां काफी दमदार पर्सनैलिटी हुआ करती थीं। शाहरुख खान की मां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीबी हुआ करती थीं और जानी मानी मजिस्ट्रेट थीं।
3. शाहरुख खान के कितने भाई हैं?
शाहरुख खान की फैमिली में उनके माता-पिता के अलावा सिर्फ एक बहन हैं, जो एक्टर से बड़ी हैं। उनका नाम शहनाज लालारुख हैं। वह काफी पढ़ी लिखी हैं लेकिन पिता को खोने के बाद उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी थी। जब शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद का निधन हुआ तो बेटी इसका दर्द झेल नहीं पाईं और वह डिप्रेशन में चली गई थीं। दो साल तक वह काफी बीमार रही थीं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बहन को स्विजरलैंड भी इलाज के लिए लेकर गए थे। वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। आखिरी बार उन्हें आर्यन खान के जेल वाली कॉन्ट्रोवर्सी के वक्त देखा गया था।
4. शाहरुख खान की कुल फिल्में और आने वाली मूवीज कौन सी है?
'दीवाना' से 'डंकी' तक, अगर शाहरुख खान की फिल्में काउंट करें तो एक्टर 100 फिल्में कर चुके हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स हैं कि वह 90 फिल्में कर चुके हैं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह राजकुमार हिरानी के साथ 'डंकी' में नजर आएंगे जो कि अवैध रूप से किसी देश में घुसने की कहानी है।
क्या शाहरुख खान सबसे अमीर है?
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर हैं। जिनकी नेटवर्थ 6300 करोड़ रुपये हैं। वह एक फिल्म के 60-70 करोड़ रुपये वसूल करते हैं तो उनकी इंडोर्समेंट फीस भी तगड़ी है। वह एक ब्रैंड के लिए 10 करोड़ रुपये तक वसूल करते हैं। World of Statistics की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने टॉम क्रूज, जैकी चैन से लेकर जॉर्ज कॉलोनी को पछाड़ रखा है।
#WATCH | Mumbai: Actor Shah Rukh Khan waves at the fans who gathered outside his residence 'Mannat' in large numbers to catch a glimpse of him, on Shah Rukh Khan's 58th birthday.#ShahRukhKhan pic.twitter.com/gjE99qa0ZX
— ANI (@ANI) November 1, 2023