हाथों में हाथ डाल पति संग लखनऊ रवाना हुईं बर्थडे गर्ल, एयरपोर्ट पर दीपिका ने काटा केक

1/5/2020 10:04:30 AM

मुंबई: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज यानि 5 जनवरी को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन क दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ सेलिब्रेट करेंगी। हाल ही में कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।

 बर्थडे गर्ल दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ लखनऊ रवाना हुईं हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि वह अपना बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाएंगी। एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाएं इस फिल्म का हिस्सा भी हैं और असल में यह सब लड़कियां लखनऊ के एक कैफे में काम करती हैं।

लुक की बात करें तो दीपिका ब्लू जींस के साथ ब्लू शर्ट और ओरेंज लूज स्वेटर में काफी कूल दिखीं। इसके साथ उन्होंने स्कार्फ भी लिया था। मिनिमल मेकअप, टाई हेयर्स और ब्लैक शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

वहीं रणवीर ब्लू शर्ट के साथ मैचिंग जींस और ओवर कोट में दिखे। रणवीर ने अपने लुक को हैट और शेड्स से पूरा किया था।

एयरपोर्ट पर कपल ने हाथों में हाथ डाल कई पोज दिए। इतना ही नहीं दीपिका ने एयरपोर्ट पर अपने फैंस के साथ केक काटा।

उन्होंने अपने हाथों से सेलिब्रेशन करने वाले फैंस को केक भी खिलाया। 

बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी हैं।

वहीं रणवीर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका रणवीर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। शादी के बाद कपल की एक-साथ यह पहली फिल्म है। 

 

Smita Sharma