पिंक साड़ी में ''ड्रीम गर्ल'' का स्टनिंग लुक: बड़े प्यार से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को खिलाया केक,पार्टी में दिखी दोनों की एवरग्रीन लव केमिस्ट्री

10/17/2023 12:29:15 PM

मुंबई:  बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने 16 अक्टूबर 2023 को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया. हेमा मालिनी के 75वें बर्थडे बैश में फैमिली मेंबर्स के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। हेमा की इस 75वीं बर्थडे पार्टी की कई झलकियां सामने आई हैं।ग्रैंड सेलिब्रेशन में सबसे ज्यादा हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सदाबहार जोड़ी ने लाइमलाइट लूटी। दोनों हमेशा की तरह कमाल के दिख रहे थे। 

दोनों का एक वीडियो सामने आया है जो केक कटिंग के दौरान का है। वीडियो में उनके साथ उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। उनके साथ ही उनके दामाद और नाती भी दिख रहे हैं। एक्ट्रेस वीडियो में केक काटती हैं और फिर सबसे पहले अपने पति धर्मेंद्र को बड़े प्यार से खिलाती हैं।

इसके बाद वो अपनी बेटियों को खिलाती हैं। धर्मेंद्र भी हेमा को केक खिलाने की तैयारी में दिख रहे हैं। इसी वीडियो में हेमा मालिनी 'पिया पिया बोले मतवाला जिया' गाने पर थिरकती भी दिख रही हैं। लुक की बात करें तो हेमा ने गुलाबी रंग की साड़ी चुनी, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज, स्टेटमेंट ज्वैलरी और खुले बालों के साथ स्टाइल किया।

एक अन्य वीडियो में, हेमा मालिनी को बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ अपना जन्मदिन का केक काटते हुए देखा जा सकता है। 

तीनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। जहां ईशा सुनहरे गाउन में नजर आईं। वहीं अहाना भूरे रंग की नेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को हीरे के हार, झुमके, गहरे मेकअप और खुले बालों के साथ निखारा।


बता दें कि बीती रात सोमवार को मुंबई में हुई पार्टी में जया और पद्मिनी ही नहीं सलमान खान, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, विद्या बालन, धर्मेंद्र, ईशा देओल, अनुपम खेर, तुषार कपूर, रेखा, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन और शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल हुए। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Content Writer

Smita Sharma