वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने पति करण के साथ तस्वीरें शेयर कर किया प्यार का इजहार, बोलीं- प्यार आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है, हर मुश्किल को आसान बनाता है

2/14/2022 3:38:21 PM

मुंबई. आज वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी प्यार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर कपल अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया है।

PunjabKesari
तस्वीरों में बिपाशा प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ मैचिंग झूमके पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं करण व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर से एक्टर ने ब्लू श्रग पहना हुआ है। रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'वो प्यार है। जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चा प्यार नहीं पता था। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है और प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करता है। प्रेम आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार तुम पर गर्व है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है। काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन डे।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें बिपाशा और करण साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में एक साथ काम किया था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। फिर दोनों में प्यार हुआ है, जिसके बाद करण और बिपाशा ने साल 2016 में शादी कर ली।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News