प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु...BJP सांसद ने की अक्षय कुमार की गिरफ्तारी की मांग.. पढ़े मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरें

7/30/2022 5:40:32 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से आज कई खुशियों भरी खबरें आईं। जहां एक तरफ बिग बाॅस फेम डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बनीं। वहीं बिपाशा बसु के घर में भी शादी के 6 साल बाद नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इन खबरों के अलावा कपिल शर्मा को लेकर भी एक खुलासा हुआ। गदर के एक्शन डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने कपिल शर्मा को थप्पड़ मार सेट से बाहर निकालने को कहा था। इसके अलावा एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर नाना पाटकेर और बाॅलीवुड माफिया पर निशाना साधा। आइए डालते हैं टाॅप 10 खबरों पर एक नजर....

 

It's a Baby Boy: तीसरी बार मां बनी डिंपी गांगुली

 

राहुल महाजन की एक्स वाइफ और बिग बाॅस फेम डिंपी गांगुली इस समय सातवें आसमान पर हैं। डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बन गई हैं। बिग बाॅस फेम डिंपी ने 27 जुलाई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।  मां और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। खुद एक्ट्रेस डिंपी गांगुली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। 

 

Good News: प्रेग्नेंट हैं 43 की बिपाशा बासु!

 

 बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अब इस कपल को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है।  कपल आने वाले दिनों में अपने फैंस के बीच ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। कपल शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चा का स्वागत करेगा।

 

गौरव तनेजा की 4 साल की बेटी को मिली 'जान से मारने' की धमकी

 

मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं।  पहले जहां मेट्रो स्टेशन पर जन्मदिन मनाने पहुंचने  गौरव तनेजा को  गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब उनकी 4 साल की बेटी कियारा तनेजा को जान से मारने की धमकी दी गई है। गौरव तनेजा ने दिल्ली पुलिस को फोन पर धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके जानकारी यूट्यूबर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।  

 

चौथी बार मां बनने जा रही हैं नीरू बाजवा!

 

मां बनना हर औरत का सपना होता है। कई बार किसी वजह से एक औरत इस सुख से वंचित रह जाती है। जब डॉक्टर्स महिला से ये कह देंगे कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी, तो सोचिए उन्हें कितनी तकलीफ होती होगी। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ भी हुआ था। उनका भी मां बनने का सपना एक पल के लिए टूट गया था। लेकिन  कहते हैं ना कि ईश्वर अपना करिश्मा कभी भी दिखा सकता है। तो बस भगवान ने भी नीरू की प्रार्थना सुनी और उनकी गोद भरकर उन्हें जीवनभर की खुशियां दे दी। ऐसा करिश्मा हुआ कि उनके जीवन में तीन नन्हीं परियों की किलकारी गूंजी। इतना ही नहीं नीरू बाजवा अब एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। 

 

रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन का रिएक्शन

 

बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने जब से न्यूड फोटोशूट करवाया है तह से ही वह सुर्खियों में हैं। कैमरे में रणवीर सिंह का नेकेड होकर पोज देना लोगों को रास नहीं आया है। लेकिन  रणवीर सिंह का खुद का यह फोटोशूट काफी आर्टिस्टिक लगा। वहीं लोग उन्हें इस फोटोशूट के चलते खूब ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह  खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। एक्टर पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं के सेंटिमेंट्स को आहत पहुंचाई है। आम जनता से लेकर बाॅलीवुड स्टार्स इस पर अपनी राय दे रहे हैं। वहीं अब हर मुद्दे पर खुलकर बोलने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने इस पर अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने कहा अरे इसमें प्रॉब्लम क्या है? पहली बार कोई आदमी ऐसा कर रहा है। हम लोगों को भी आंखें सेंकने दीजिए ना!

 

'अगर मुझे कभी कुछ होता है तो उसके लिए नाना पाटेकर जिम्मेदार' तनुश्री दत्ता के पोस्ट ने फिर मचाई सनसनी

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर अपने पोस्ट के जरिए  बॉलीवुड के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।  तनुश्री दत्ता ने आज सुबह-सुबह एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। तनुश्री ने फिर कहा कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं और वो हैरेस हो रही हैं उन्होंने लंबे चौड़े पोस्ट में अपनी मन की बात करते हुए कह डाला कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो उनके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया होंगे।

 

'गदर' के एक्शन डायरेक्टर ने कपिल शर्मा को थप्पड़ मार सेट से निकाल दिया था बाहर

 

कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने बताया था कि उन्होंनें सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में एक छोटा सा किरदार निभाया था लेकिन उस सीन को फाइनल कट में हटा दिया गया था। वहीं अब कपिल के इस छोटे कैमियो को लेकर एक और बात सामने आई है। वह ये है कि उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया था और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इसका खुलासा खुद फिल्म के एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने मुकेश खन्ना से बात करते हुए किया। टीनू वर्मा ने बताया कि वह कपिल शर्मा से बेहद नाराज थे और उन्होंने सेट से कपिल शर्मा को बाहर फिंकवा दिया था।

पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर का बेटे को ट्रिब्यूट, हाथ पर बनवाया सिद्धू का टैटू

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए दो महीने हो चुके हैं। सिंगर की 29 मई 2022 को गोलियों मारकर हत्या कर दी गई। सिद्धू का परिवार और फैंस अभी भी इस दुख से उबर नहीं पाए हैं। सिद्धू के पापा बलकौर सिंह और मां चरण कौर बेटे को याद करते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने हाथ पर बेटे का टैटू बनवा कर उसे ट्रिब्यूट दिया है।

 

रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'राम सेतु', बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने की अक्षय कुमार की गिरफ्तारी की मांग

 

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की फिल्म रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म को लेकर अक्षय पर मुकदमा दर्ज करने की खबरें सामने आ रही हैं। मुआवजे की मांग को लेकर बीजेपी नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी मुकदमा दर्ज किया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने दावा किया है फिल्म में 'राम सेतु' के मसले को गलत ढंग से पेश किया गया है। मुकदमा करने की जानकारी खुद सुब्रमण्यम स्वामी ने दी है।

पूरी हुई 'शहजादा' के शेड्यूल की शूटिंग, कार्तिक और कृति सेनन ने टीम के साथ जमकर की पार्टी

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ कृति सेनन नजर आएगी। दोनों हरियाणा में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अब फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल खत्म हो चुका है। शूटिंग का शेड्यूल खत्म करने के बाद कार्तिक और पूरी टीम ने पार्टी की है, जिसका वीडियो कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News