वैलेंटाइन डे पर बेटी को घर छोड़ पति संग डिनर डेट पर निकलीं बिपाशा हुईं बैचेन, बोलीं- ''फर्स्ट टाइम निकली, बहुत गिल्टी फील हो रहा''

2/15/2023 4:28:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं, जो एक दूसरे के लिए प्यार का इज़हार करने में कभी नहीं कतराते। बीते दिन वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। यह पहली बार था जब बिपाशा अपनी बेटी को घर पर पहली बार छोड़कर आउटिंग पर निकली थीं। तो घर में बेटी को छोड़कर पति संग वैलेंटाइन मनाने गई बिपाशा बेहद बैचेन थी, जिसका खुलासा हाल ही में एक्ट्रेस ने किया है।


पति संग रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा को जब मीडिया ने बेटी देवी के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, " अरे उसे छोड़ के आना पड़ा। बहुत मॉम गिल्टी हो रहा है फर्स्ट टाइम निकली हूं। वैलेंटाइन्स डे के लिए सब बोले जाना चाहिए, थोड़ा एक दूसरे के लिए भी वक्त निकालो। पर आज बहुत गिल्टी फील हो रहा है। जल्दी घर जाना है।" 


View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

डिनर डेट के दौरान स्पॉट हुए बिपाशा करण ने मीडिया को एक साथ जबरदस्त पोज भी दिए। इस दौरान दोनों कैमरे के सामने हाथ से हार्ट भी बनाते नजर आए।


 

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 पेरेंट्स बने हैं। कपल ने नवंबर 2022 में बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। 

 

 


 

Content Writer

suman prajapati