पति करण सिंह ग्रोवर संग मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंची बिपाशा बसु, दरबार से शेयर की यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें

11/25/2021 12:27:27 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. माता वैष्णों देवी के दरबार में दर्शन के लिए आए दिन भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। लोग दूर-दूर से मां वैष्णों के दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी पति करण सिंह ग्रोवर के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंची, जहां से वो लगातार फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां वैष्णों देवी के दरबार में पहुंचकर ये कपल बेहद खुश है।

 

माता के दरबार में यात्रा की ये तस्वीरें बिपाशा बसु के अलावा उनके पति करण सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जहां कपल सिर पर जय माता दी वाला रुमाल बांधे नजर आ रहा है। उनके पीछे मां वैष्णों देवी के दरबार का नजारा बेहद खूबसूरत है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

लुक की बात करें तो इस दौरान बिपाशा लाइट पर्पल हुडी के साथ ग्रे ट्राउजर में कैजुअल, लेकिन खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

इस लुक को उन्होंने खुले बालों के साथ चेहरे पर गॉग्लस लगाकर कंप्लीट किया है और साथ ही मफलर भी कैरी किया हुआ है। वहीं उनके पति करण भी विंटर लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं।
 


अन्य कई तस्वीरों में दोनों अपने दोस्तों के साथ भी यात्रा एंजॉय करते दिख रहे हैं।

 



एक तस्वीर में बिपाशा हाथ में चने और हलवे का प्रसाद हाथ में लेकर खूबसूरत पोज दे रही हैं।

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह से पहले पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी मां वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। 

 

Content Writer

suman prajapati