बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी

2/23/2022 1:15:08 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किसी भी खास मौके को कैसे मनाया जाए यह बिपाशा बसु को पता है! कल ग्लैमर क्वीन ने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी दी। 

पावर कपल को करण के बर्थडे बैश में स्टाइलिसश कपड़े पहने देखा गया। जहां बिपाशा ने एलबीडी में सभी को चौंका दिया, वहीं बर्थडे बॉय क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट सेमी-फॉर्मल लुक में नजर आए। 

अभिनेता से कलाकार बने अपने करीबी दोस्तों और परिवार को रेक्का, फोर्ट में अपने विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए इंतजार करते हुए देखकर सुखद आश्चर्य हुआ। सरप्राइज बैश में उद्यमी रोहिणी अय्यर, डिजाइनर रॉकी एस और मॉडल राजीव अदतिया यह सभी कलाकार का जन्मदिन मनाने के लिए उपस्थित थे। 

हार्टथ्रोब अपना बाकी जन्मदिन अपने दिल की धड़कन बिपाशा बसु और परिवार के साथ मनाएंगे। काम के मोर्चे पर, करण के पास कई परियोजनाओं के साथ 2022 का एक पैक कैलेंडर है और अगले महीने आने वाली एक बहुप्रतीक्षित कला प्रदर्शनी है जिसका निश्चित रूप से हर कोई इंतेज़ार कर रहा है!

Content Writer

Deepender Thakur