जल्द मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु? पति संग डिनर के लिए स्पॉट हुई बिपाशा बसु को ओवर साइज वन पीस में देख फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के क्यास

3/9/2022 5:55:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ अक्सर आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है,  जहां कपल जबरदस्त बॉन्डिंग बनाता नजर आता है। बीते मंगलवार दोनों को एक साथ डिनर डेट के लिए स्पॉट किया गया, जहां पति संग बिपासा का खुल्लम खुल्ला लुक देख लोग उनकी प्रेग्नेंसी के क्यास लगाने लगे।

 PunjabKesari

पति करण सिंह ग्रोवर संग डिनर के लिए स्पॉट हुई बिपाशा बसु का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह ओवर साइज और लूज ब्लू वन पीस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाथ में पर्स कैरी किया है और बालों को खुले कर लुक को कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस इस लुक में देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे शुरू हो गए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ये एबनॉर्मल सा मुझे लग रहा है या या किसी और को भी? 

 

 PunjabKesari

 


दूसरे ने लिखा- ये पक्का प्रेग्नेंट हैं...ग्लोइंग मम्मी ओवर साइज ड्रेस में  ऐसे ही अन्य कई यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट किए।


बता दें, बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी। हालांकि, अभी तक कपल ने घर में किसी बच्चे का स्वागत नहीं किया है। ऐसे में एक्ट्रेस का हालिया लुक देख फैंस उनके घर में नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News