पति करण के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमती दिखीं बिपाशा, बिना मेकअप के तस्वीरें आई सामने

8/23/2018 3:39:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु हाल ही में पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं।

इस दौरान बिपाशा ब्लू टॉप के साथ व्हाइट शॉर्टस पहने हुए बिना मेकअप नजर आईं। वे किसी से फोन पर बात कर रही थीं। उन्होंने बालों में बन बना रखा था। 

वहीं, करण की बात करें तो वह कैजुअल लुक में दिखे। तस्वीरों में वह आइसक्रीम खाते हुए दिखे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

एेसा पहली बार नही है कि बिपाशा करण के साथ अक्सर सिंपल लुक में स्पॉट होती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण की मूवी '3 देव' रिलीज हुई है. मूवी को दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं बिपाशा शादी के बाद से ब्रेक पर ही हैं। 

Neha