नो मेकअप लुक में मुंबई की सड़कों पर दिखी ''बंगाली बाला'' बिपाशा,कैमरे को देख दिए ऐसे रिएक्शन

8/9/2019 12:50:44 PM

मुंबई: 'बंगाली बाला' बिपाशा बसु इंडस्ट्री की हाॅट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बिपाशा फिल्मों से दूर होकर भी सुर्खियों के करीब रहती हैं। कभी अपने बोल्ड विज्ञापनों को लेकर तो कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने ग्लैमरस अवतार से तड़का लगा ही देती हैं।

हाल ही में बिपाशा को मुंबई में बांद्रा इलाके के सैलून के बाहर देखा गया। इस दौरान बिपाशा पिंक जैकेट और ब्लैक स्किनफिट जैगिंग में कूल दिखीं। इस दौरान वह नो मेकअप लुक में दिखीं। इस दौरान उन्होंने ने मीडिया कैमरा को बहुत अजीबसा रिएक्शन दिया।

तस्वीरों में बिपाशा के रिएक्शन देख ऐसा लगा था जैसे की उनको इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मीडिया उनको कैमरा में कैद कर रही हैं। मीडिया को अजीब से रिएक्शन देने के बाद एक्ट्रेस अपनी गाड़ी के ओर बढ़ गई। बिपाशा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बिपाशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों ही बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वेकेशन एंजाॅय करने गईं थीं। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी। 

काम की बात करें तो बिपाशा को आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर थे। इसी दौरान उन्हें करण से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। बिपाशा के पास फिलहाल कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है।


 

Smita Sharma