पति करण की याद में गिन गिन कर हर सेकेंड काट रही बिपाशा बसु, शेयर की साथ बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीरें

1/4/2021 5:05:53 PM

मुंबई. एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो खूब पसंद की जा रही हैं।


बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें तब की हैं जब कपल अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को जी रहा था। तस्वीरों में बिपाशा पति करण पर खूब प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है।

बिपाशा और करण ने एक-दूसरे को कंस कर पकड़ा हुआ है। बिपाशा करण के किस करती हुई नजर आ रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'हर सेकेंड को गिन रही हूं।' बिपाशा और करण का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


बता दें बिपाशा इन दिनों पति करण को बहुत मिस कर रही है। बिपाशा इस तरह की तस्वीरें तब शेयर करती है जब उनके पति करण उनसे दूर होते हैं। इन दिनों करण शो कुबूल है 2 की शूटिंग सर्बिया में कर रहे हैं।

इसलिए बिपाशा उन्हें मिस कर रही है। बिपाशा और करण फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। फिर, प्यार कबूलने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी।

Parminder Kaur