बिपाशा ने पति करण के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पत्नी को किस करते नजर आए एक्टर

7/13/2021 11:12:52 AM

मुंबई. एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस पति करण सिंह ग्रोवर के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में बिपाशा ने करण के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।


तस्वीर में बिपाशा ब्लू प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देख कर पाउट बना रही है। वहीं करण ग्रे आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। करण का हेयर स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है। करण बिपाशा को किस करते नजर आ रहे हैं। कपल का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- मंकी लव। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें बिपाशा और करण ने फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और बाद में शादी कर ली। बिपाशा की करण के साथ तीसरी शादी है। इससे पहले करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की थी और उससे पहले श्रद्धा निगम से की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur