पूल किनारे बिपाशा ने यूं ली सेल्फियां, ब्लू बिकिनी में दिखा हॉट अवतार

1/5/2020 5:21:31 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपासा बसु इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने वेकेशन की खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने पूल किनारे अपने बिकिनी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में बिपाशा का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। 


वायरल हुई इन तस्वीरों में बिपासा पूल किनारे ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं।

नो मेकअप लुक और पिंक लिप्स में एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब ही नही है।

इंस्टा पर ये तस्वीरे शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, हर समय अपने आप को प्यार करना सभी के लिए जरूरी है। 


बिपाशा की इन बोल्ड सेल्फियों को फैंस तेजी से लाइक कर रहे हैं और कई यूजर्स कमैंट्स कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे है।

Edited By

Vikas Sharma