बेटी देवी के पहले बर्थडे पर बिपाशा ने शेयर की डिलीवरी के बाद की तस्वीर, बोलीं-यह हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है

11/13/2023 11:54:37 AM

 मुंबई. बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए 12 नवंबर को डबल सेलिब्रेशन था..एक तरफ दीवाली और दूसरी तरफ बेटी देवी का बर्थडे। दीवाली के मौके पर बिपाशा की लाडली पूरे 1 साल की हो गई और इस अवसर पर एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

देवी के पहले बर्थडे पर बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर बिपाशा के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें एक्ट्रेस के मां बनने के काफी इमोशन छुपे हुए हैं। बिपाशा ने डिलीवरी के तुरंत बाद की अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह बेहोशी की हालत में अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान करण बेटी को हाथों में लिए अपनी पत्नी को माथे पर चूम रहे हैं। 


इस खास तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''जन्म का जादू। मम्मा की बैली में 9 महीने और अब देवी एक साल की हो गई। यह समय हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल है। हम अपनी छोटी देवी के साथ आगे कई एडवेंचर्स का इंतजार कर रहे हैं। मुझे हमेशा उसके आस-पास जादुई चीजों को लेकर आश्चर्य होता है। अब एक ही दिन उसका बर्थडे और दीवाली है। वह वास्तव में हमारे लिए मां का मिष्टी आशीर्वाद है। हमारी लक्ष्मी मां। सभी को दीवाली की शुभकामनाएं और देवी के लिए प्यार व दुआओं के लिए धन्यवाद। बहुत धन्य हूं।''

 

फैंस बिपाशा के इस पोस्ट को खूब लाइक करते नजर आ रहे हैं और देवी को उसके जन्मदिनकी खूब बधाइयां देते दिखे।


बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी और शादी के 6 साल बाद कपल ने बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके पाकर वे बेहद खुश हैं।


 

Content Writer

suman prajapati