पति संग बिपाशा की रोमांटिक डेट, सूट में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

1/31/2020 4:07:52 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर पति करण संग क्वालिटी टाइम सपेंड कर रही हैं। आए दिन कपल को कई जगहों पर स्पाॅट किया जाता है। बीती रात बिपाशा को पति करण के साथ रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया।

इस दौरान बिपासा व्हाइट कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सटबल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

वहीं करण व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक जींस में कूल दिखे। उन्होंने इस दौरान रेड कलर की चेक शर्ट भी पेयर की थे।

रेस्टोरेंट के बाहर कपल ने पैपराजी को एक-साथ पोज भी दिए। तस्वीरों में बिपाशा और करण की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बिपाशा ने  'राज', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। उनको आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था।

इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पति करण सिंह ग्रोवर थे। करण के काम की बात करें तो वह हाल ही में  स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी के में नजर आए थे। 

 

Smita Sharma