घर में देवी को ''मिष्टी'' नाम से बुलाते हैं बिपाशा-करण, क्यूट वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लाडली के Pet Name का किया खुलासा
6/6/2023 11:39:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बी-टाउन कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बिपाशा ने नवंबर में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लाडली की क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने देवी के डाक नाम यानी Pet Name का खुलासा किया है।
क्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके और देवी की कई फोटोज को मिलाकर बना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टॉप, सनग्लासेज और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए बिपाशा बसु, देवी के साथ खेल रही हैं।
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी को बाहों में लिए पोज दे रही हैं। इसमें दोनों मां-बेटी एक दूजे को देखते हुए मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। पूरे वीडियो में एक गाना बज रहा है, जिसमें देवी का डाक नाम रिवील किया गया है।
यह मनमोहक वीडियो शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, ''देवी का डाक नाम (पेट नेम) मिष्टी है। उसका नाम उसकी पसंदीदा मूमू मां ने रखा है। उसे पूरी तरह से सूट करता है, बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।'' फैंस को देवी का पेट नाम खूब पसंद आ रहा है और वे इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और साल 2016 में कपल ने शादी रचा ली। शादी के 6 साल बाद उन्होंने बेटी देवी का स्वागत किया, जो नवंबर में पूरे एक साल की हो जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

पटना विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक ‘व्हीलर सीनेट हाउस' का नाम बदला, अब ये होगा नया नाम

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या