शादी के बाद पहली बार पति संग ''सिंदूर खेला'' खेलती दिखीं बिपाशा, व्हाइट साड़ी में गजब दिखीं ''बंगाली बाला''
10/8/2019 5:25:05 PM
मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स भी आम लोगों की तरह हर त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। इंडस्ट्री मेंत्यौहारों की रौनक देखने लायक होती हैं। नवरात्रि के अवसर पर फिल्मी सितारे भी मां दुर्गा का पूजन करके माता का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए।
वहीं दशहरे के दिन एक्ट्रेस बिपाशा बसु भीू पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दुर्गा पंडाल पहुंचीं। मां की अर्चना करने के बाद बिपाशा ने शादी के बाद पहली बार 'सिंदूर खेल' खेला।
जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सुहागन महिलाएं सिंदूर से खेलती हैं। बंगाली ट्रेडिशन को फॉलो करने वाली बिपाशा ने भी पूरे रीति रिवाज के ये रसम निभाई।
लुक की बात करें तो बिपाशा व्हाइट एंड रेड बाॅर्डर वाली साड़ी में खूबसूरत दिखीं।
सटबल मेकअप, बन, लाल बिंदी और सिंदूर बिपाशा के लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं करण व्हाइट धोती-कुर्ते में हैंडसम दिखे।
पंडाल में करण और बिपाशा ने जमकर सिंदूर खेला। इस दौरान की तस्वीरें बिपाशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।
तस्वीरों में बिपाशा सिंदूर से रंगी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कपल का सिंदूर खेलते वीडियो भी वायरल हुआ है।
बता दें कि बॉलीवुड में 'राज' और 'जिस्म' जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली बिपाशा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उनको आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था।
इस फिल्म में उनके ऑपोजिट पति करण थे। करण के काम की बात रें तो वह इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी के में नजर आ रहे हैं। सीरियल में वह मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे हैं।