पहली झलक: नन्हीं परी के पैरों को हाथों में लिए बिपाशा-करण ने शेयर की तस्वीर, ''देवी'' नाम से जानी जाएगी कपल की लाडली

11/12/2022 4:31:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बिपाशा बसु ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। ये खुशखबरी बिपाशा ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी।

इसके साथ ही बिपाशा ने अपनी पहली लाडली की झलक शेयर की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी नन्हीं परी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बिपाशा और करण नेअपनी नन्हीं परी का नाम 'देवी बसु सिंह ग्रोवर' रखा है।

तस्वीर में बिपाशा और करण अपनी लाडली के नन्हें-नन्हें पैरों को हाथों में लिए नजर आ रहे हैं। शेयर की तस्वीर में लिखा है-'12.11.12। 'देवी बसु सिंह ग्रोवर'..'हमारे प्यार और माँ के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।' बिपाशा ने कैप्शन में लिखा-Blessed 🙏🔱🧿।' फैंस बिपाशा और करण की लाडली की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। डेटिंग के कुछ समय बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने 16 अगस्त को अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

Content Writer

Smita Sharma