एक महीने की हुई बिपाशा-करण की लाडली, देर रात केक काट कपल ने सेलिब्रेट किया देवी का वन मंथ बर्थडे

12/13/2022 10:39:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली बिटिया देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। बिपाशा ने पिछले महीने 12 नवंबर को देवी को जन्म दिया था और अब उनकी लाडली पूरे एक महीने की हो चुकी है। इस मौके पर बिपाशा ने पति करण के साथ देवी का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 


बेटी के वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो बिपाशा और करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमे दोनों साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, तो बिपाशा व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस दौराना उनके साथ देवी कहीं भी नजर नहीं आती। वीडियो शेयर कर कपल ने कैप्शन में लिखा- 'और हमारी बेटी देवी आज एक महीने की हो गई है... देवी के लिए प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद... हम बहुत आभारी हैं। Durga Durga.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पूरे 6 बाद कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया। बिपाशा ने 12 नवंबर, 2022 को देवी बसु सिंह ग्रोवर को जन्म दिया था। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। 

 

Content Writer

suman prajapati