बिपाशा-करण ने सेलिब्रेट किया देवी का 9 मंथ बर्थडे, फैंस के साथ शेयर की सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां

8/13/2023 12:22:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 अगस्त को 9 महीने की हो गई हैं। बेटी के 9 महीने के पूरे होने पर कपल बेहद खुश है और देवी के इस खास मौके को उन्होंने खास अंदाज में मनाया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

बेटी देवी के 9 मंथ बर्थडे पर बिपाशा-करण ने एक खूबसूरत पार्टी होस्ट की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाडली के बर्थडे केक का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें देवी के यूनिक सनशाइन-थीम वाले फोंडेंट केक की एक झलक देखने को मिल रही है।

लाइट पिंक और येलो कलर का सनशाइन केक ईटेबल फ्लावर्स, पर्ल्स और एक प्यारे धनुष से सजाया गया है और इस पर उनकी बेटी देवी का नाम भी लिखा हुआ है। वीडियो को शेयर कर बिपाशा ने लिखा, "हमारी बेबी डॉल देवी को 9 महीने की शुभकामनाएं।"

 

इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी लाडली की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'हमारी देवी 9 महीने की हो गई ❤️ उसके लिए मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। सभी की आभारी हूं। हमारी बहादुर बच्ची एक योद्धा राजकुमारी है। दुर्गा दुर्गा.जय माता दी।' इस तस्वीर में देवी बालों पर हेयरबैंड लगाए, फ्रॉक पहने और पैरों में सैंडल पहने बेहद क्यूट लग रही हैं।

 


इसके अलावा बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर देवी और उसे मिले तोहफों की और भी झलकियां शेयर कीं।

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 शादी रचाई थी और शादी के 6 साल बाद कपल ने 12 नवंबर 2022 को बेटी देवी का स्वागत किया। 
 

Content Writer

suman prajapati