बधाई हो..लक्ष्मी आई है: मां बनीं 43 की बिपाशा बसु, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

11/12/2022 2:42:46 PM

मुंबई:  बी-टाउन इंडस्ट्री से एक बाद एक खुशखबरी आ रही हैं। 6 नवंबर को बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक प्यारी सी मां बनीं। वहीं 11 नवंबर को एक्ट्रेस देबीना बनर्जी के घर दूसरी बार लक्ष्मी आईं। अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बिपाशा बसु हैं।

बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नन्हीं लक्ष्मी का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। हालांकि अभी तक बिपाशा या करण की तरफ से इस गुडन्यूज की पुष्टि नहीं की गई है। 

 

एक्ट्रेस भी बनना चाहती थी बेटी की मां

बिपाशा और करण भी चाहते थे कि  उनके घर नन्हीं परी किलकारी गूंजे। एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने कहा था- 'करण और मैं शुरुआत से ही इसे लेकर क्लियर थे कि हमें बेबी चाहिए। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि इतना लेट क्यों है या फिर हमने इतना टाइम क्यों लिया। मेरे लिए यह एकदम सही वक्त है। मैं अभिव्यक्ति में विश्वास करती हूं। जब से हमने बेबी के बारे में सोचा था तो हम यही चाहते थे कि बेटी हो। मैं जानती हूं कि एक बच्चा भगवान का बहुत खूबसूरत तोहफा होता है। बेटा हो या बेटी हमें स्वीकार करना चाहिए लेकिन हम अपने बेबी को She बुलाते हैं यानी बेटी। हमें विश्वास है कि बेटी ही है और ऐसा हमने तब से माना है जब से हमने बेबी करने का फैसला किया था।'


बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की फिल्म 'अलोन' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए थे। डेटिंग के कुछ समय बाद कपल ने साल 2016 में शादी की थी। बिपाशा ने 16 अगस्त को अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma