फैंस की हरकत से परेशान बिपाशा को आया गुस्सा, कहा- अभी ना मैं जोर से...

8/5/2018 5:21:57 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु हाल ही में एक स्टोर से शॉपिंग के बाद स्पॉट की गई। इस दौरान की एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। बिपाशा को देखसर फैंस और कैमरा पर्सन काफी एक्साइटेड हो गए। वीडियो में बिपाशा स्टोर से बाहर निकलती नजर आ रही हैं।

 

Bipasha Basu snapped at #thelabellife store today #instadaily @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

जब बिपाशा थोड़ा आगे बढ़ती हैं तो सारे मेल फैंस उनके चारों और इकट्ठे हो जाते हैं जिससे बिपाशा काफी अनकम्फ्रटेबल महसूस करती हैं।

 

 

पहले वह उनसे हटने के लिए कहती हैं लेकिन जब फैंस उनकी बात नहीं मानते तो बिपाशा को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद बिपाशा गुस्से कहती है "अभी ना मैं जोर से चिल्लाउंगी दूर रहो।" जिके बाद लोग साइड हो जाते हैं।

 

 

बता दें कि शादी के बाद से बिपाशा फिल्मी पर्दे से दूर है। फिल्मों से दूर होने के बावजूद बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कंडोम के विज्ञापन में नजर आईं थीं। वहीं करण से उनके रिश्ते के बारे में बात करें तो दोनों की शादी को दो साल पूरे हा गए हैं।

 

 

फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। बिपाशा और करण सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Neha