क्या सच में प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु? बेबी बंप फ्लॉन्ट करते की तस्वीर हुई वायरल

12/22/2017 10:17:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रैस मानी जाने वाली बिपाशा बसु ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन फिर भी वह अपनी तस्वीरों की वजह से हमेशा चर्चा में ही रहती हैं। कुछ दिनों पहले खबरें थी कि वह प्रेंग्नेंट हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें ब्लू फ्लोवर प्रिंट वाली ड्रैस पहने बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आ रहा है।

हालांकि ये फोटो असली है या फोटोशॉप इसकी सच्चाई सामने नहीं है। कुछ दिनों पहले ही बिपाशा को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई के हिन्दूजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। इसी के बाद से उनकी फैमिली प्लानिंग के कयास लगाए जा रहे हैं। 

बता दें कि बिपाशा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में इस खबर का खंडन किया है। उनका कहा कि, "मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। प्लीज इस तरह के कयास न लगाए जाएं।" कपल ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी।