चर्चा में हैं 40 की बिपाशा का बिकिनी लुक, बीच किनारे पति संग दिए कैंडिड पोज

1/4/2020 12:38:13 PM

मुंबई: एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बीच वेकेशन से अपने न्यू ईयर की शुरुआत की। बिपाशा इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बिपाशा ने सोशल माीडिया पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

इन तस्वीरों में 40 की बिपाशा ब्लैक कलर की बिकिनी में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मिनिमल मेकअप,शेड्स एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

पति संग बिपाशा ने कई कैंडिड पोज दिए। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है।

बिपाशा की सेल्फी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि बॉलीवुड में 'राज' और 'जिस्म' जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली बिपाशा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं।

उनको आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। वहीं करण की बात करें तो वह हाल ही में स्टार प्लस के सीरियल कसौटी जिंदगी के में नजर आए थे। इसमें उन्होंने मिस्टर बजाज का रोल निभाया था। 

Smita Sharma