पति संग वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं बिपाशा बसु, स्विमसूट में 42 की हसीना ने फ्लाॅन्ट की टोन्ड बाॅडी

2/22/2021 2:03:07 PM

मुंबई: एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। ऐसे में पति के बर्थडे को खास बनाने के लिए बिपाशा मालदीव पहुंच गईं। जहां कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है।

बिपाशा लगातार सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।  हाल ही में बिपाशा ने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में 42 की बिपाशा येलो कलर के प्रिंटिड स्विमसूट में नजर आ रही हैं। वह समुद्र के किनारे खड़े को होकर अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मिनिमल मेकअप, शेड्स बिपाशा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

बिपाशा कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह पति करण के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कपल की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है।

बता दें कि बिपाशा और करण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थीं। 

काम की बात करें तो बिपाशा इन दिनों फिल्मी इंड्स्ट्री से दूर हैं। बिपाशा को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। बिपाशा ने 'राज', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं करण जल्द ही 'कबूल है 2.0' में नजर आएंगे।

Content Writer

Smita Sharma